भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ को लेकर तनाव अचानक बहुत बढ़ गया है। मेघालय के महेंद्रगंज बॉर्डर पर BSF ने एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को पकड़ा। जब भारतीय जवानों ने उसे वापस भेजने की कोशिश की, तो बांग्लादेशी बल BGB ने उसे लेने से साफ मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच सीमा पर जमकर तीखी बहस हुई।
यह घटना मेघालय के नंदिरचर बॉर्डर इलाके की है। घुसपैठिये को लेकर हुई बहस के बाद सीमा पर हालात बिगड़ गए। दोनों तरफ के स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान भारी पथराव भी देखने को मिला। घटना का एक Video भी वायरल हो रहा है।
🚨🇮🇳 भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव बढ़ने की खबरें फिर सामने आई हैं।
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) June 10, 2026
⚠️ रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमा के दोनों ओर स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई, जिसमें पत्थरबाजी की घटनाएं भी देखने को मिलीं।
📹 सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बांग्लादेश की ओर से तनावपूर्ण स्थिति दिखाई दे रही है।
🛡️… pic.twitter.com/5IO5M5dmVo
‘नो मैन्स लैंड’ में फँसा बांग्लादेशी नागरिक
पकड़े गए शख्स की पहचान 55 वर्षीय सती राजबंशी के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के राजशाही का रहने वाला है। दोनों देशों के बीच फ्लैग मीटिंग भी हुई, लेकिन बांग्लादेशी फौज अपनी जिद पर अड़ी रही।
BSF और बांग्लादेशी फोर्स में तीखी बहस…
— NDTV India (@ndtvindia) June 11, 2026
भारत में घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने घुसपैठिए को पकड़ा, बांग्लादेशी बल उसे वापस लेने को तैयार नहीं, मेघालय सीमा पर BSF और BGB में तीखी बहस#India | #Bangladesh pic.twitter.com/CoMAv68r4t
नतीजा यह हुआ कि वह शख्स अब दोनों देशों के बीच की खाली जमीन यानी ‘नो मैन्स लैंड’ में फँस गया है। सीमा पर सुरक्षा बल लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

