‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत ने पाकिस्तानी फौज के हर ठिकाने को किया नेस्तनाबूद, चिड़िया तक नहीं मार पाए पाकिस्तानी: Pak पत्रकार अहमद नुरानी का कबूलनामा

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे। पाकिस्तान के एक-एक टारगेट पर सटीक निशाना लगाया था और जमकर कहर बरपाया था। ये बात पाकिस्तानी पत्रकार अहमद नुरानी के कबूलनामे से एक बार फिर सामने आ गई है।

पत्रकार अहमद नूरानी ने कहा है कि असीम मुनीर ने फील्ड मार्शल का टाइटल ले तो लिया। बाजू मरोड़े के या बाजू मरोड़े बगैर ही लिया इसका नहीं पता, लेकिन 7 मई से 10 मई के बीच भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा, “पहले दिन तो पाकिस्तान ने ‘भारत के विमान’ गिरा दिए, लेकिन बाकी तीन दिन भारत ने जिस तरीके से हमारे ऊपर हमले किए, उसमें जो आखिरी दिन था, अल्लाह ताला की पनाह, एक-एक हमारी एयरबेस को उन्होंने सटीकता के साथ निशाना बनाया। हमारी एक भी मिसाइल उनकी सीमा के अंदर नहीं जा सकी। भारतीय डिफेंस सिस्टम एस-400 ने किसी चिड़िया को पर नहीं मारने दिया।”

उन्होंने कहा कि ये सच है जो पाकिस्तान की जनता से छुपाया गया। उन्हें झूठ बोला गया और इसी झूठ की बुनियाद पर मुनीर ने फील्ड मार्शल की उपाधि ले ली। अब हमें नहीं पता कि मार्शल फील्ड से जान कब झूटेगी।

हाल ही में आसिफ मुनीर को पाकिस्तान में संविधान संशोधन कर फील्ड मार्शल बना दिया गया है। इतना ही नहीं चीफ ऑफ आर्मी डिफेंस फोर्सेज के तौर पर भी वे काम करते रहेंगे यानी पाकिस्तान के आने वाला समय में आसिफ मुनीर एक ‘तानाशाह’ की तरह काम करेंगे।

कौन हैं अहमद नुरानी

अहमद नुरानी एक पाकिस्तान के खोजी पत्रकार हैं, जो अमेरिका में रहते हैं। वह फैक्ट फोकस के सह संस्थापक हैं। उन्होंने 2007 से 2019 के बीच द न्यूज इंटरनेशनल में काम किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व पीएम इमरान खान के परिवार के कथित चोरी से लेकर सरकारी करप्शन जैसे मुद्दे उठाए। काम के दौरान उनपर कई बार हमले भी हुए।

अक्टूबर 2017 में इस्लामाबाद में उनके वाहन को रोककर बाहर खींचा गया और उनके साथ मारपीट की गई थी