जिनेवा में आयोजित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 60वें सत्र में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में जवाब दिया और जम्मू-कश्मीर पर दिए गए पाकिस्तानी बयानों की पोल खोल दी।
भारत ने कहा कि पाकिस्तान को सबसे पहले अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र को खाली करना चाहिए और अपने देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह इस मंच का भारत के खिलाफ दुरुपयोग कर रहा है और मानवाधिकारों का हवाला देकर दुनिया को गुमराह करना चाहता है।
India’s envoy at United Nations Human Rights Council (#UNHRC) sharply rebuked Pakistan, calling its statements recycled falsehoods and a dump truck of lies.
— All India Radio News (@airnewsalerts) September 11, 2025
Speaking during India’s Right of Reply, Permanent Mission of India Counsellor Kshitij Tyagi accused Pakistan of… pic.twitter.com/CNuSxKpJ6l
भारत ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया। त्यागी ने याद दिलाया कि इस साल अप्रैल में पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने हमला किया था। उन्होंने सवाल किया, ‘क्या हम उरी या मुंबई हमलों को भूल सकते हैं?’ उन्होंने साफ कहा कि भारत और पूरी दुनिया पाकिस्तान की इन हरकतों को कभी नहीं भूलेगी।
भारतीय प्रतिनिधि ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को अपनी सेना के प्रभुत्व को खत्म करना चाहिए और मानवाधिकारों के रिकॉर्ड को बेहतर बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। भारत ने चेताया कि पाकिस्तान अगर आतंकियों को पनाह देना बंद नहीं करेगा, तो उसका असली चेहरा बार-बार वैश्विक मंच पर उजागर होता रहेगा।

