‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’: PM मोदी के बगल में खड़े होकर प्रधानमंत्री मेलोनी ने बोली हिंदी, भारत-इटली के बीच जॉइंट स्ट्रैटेजिक एक्शन प्लान तैयार

भारत और इटली ने अपनी दोस्ती को और मजबूत करते हुए ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ का एलान किया है। रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी के बीच एक अहम साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसी दौरान PM मेलोनी ने हिंदी में बयान देकर सबका दिल जीत लिया।

PM मेलोनी का हिंदी अंदाज और Video

साझा प्रेस बयान के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। PM मोदी के बगल में खड़े होकर उन्होंने हिंदी में कहा, “परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।” उनके इस बयान का Video सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। PM मोदी ने भी इसके लिए मेलोनी का आभार जताया।

5 साल का खास एक्शन प्लान

दोनों देशों के बीच साल 2025 से 2029 तक के लिए एक जॉइंट स्ट्रैटेजिक एक्शन प्लान तैयार किया गया है। PM मोदी ने कहा कि यह प्लान दोनों देशों के रिश्तों को भविष्य में एक नई दिशा देगा। दोनों देशों के बीच व्यापार अब 20 अरब यूरो के लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है। भारत में इस समय 800 से ज्यादा इटालियन कंपनियाँ काम कर रही हैं।

PM मोदी ने बताया कि भारत और इटली के बीच AI, क्वांटम, सिविल न्यूक्लियर एनर्जी और स्पेस के क्षेत्र में काम करने की अपार संभावनाएँ हैं। दोनों देश मिलकर ‘भारत-इटली इनोवेशन सेंटर’ बनाने पर भी काम कर रहे हैं। यह सेंटर दोनों देशों के स्टार्टअप्स और रिसर्च सेंटर्स को आपस में जोड़ने में मदद करेगा।

काशी और रोम का नाता

PM मोदी ने भारत और इटली के पुराने इतिहास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रोम को दुनिया में ‘सनातन शहर’ (इटरनल सिटी) कहा जाता है। भारत में मेरा संसदीय क्षेत्र ‘काशी’ भी इसी नाम से जाना जाता है। जब दो इतनी पुरानी सभ्यताएँ मिलती हैं, तो वहाँ दोस्ती की एक अलग ही गहराई देखने को मिलती है।