अब ट्रेन से भी होगी मिसाइल लॉन्च, सफल हुई ‘अग्रि प्राइम’ की टेस्टिंग: 2000 KM है रेंज

भारत ने गुरुवार (25 सितंबर 2025) को रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। ओडिशा के चांदीपुर से DRDO ने इसे प्रक्षेपित किया। अग्नि-प्राइम मिसाइल 2,000 किलोमीटर तक की दूरी तय करने के लिए डिजाइन की गई है।

इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिसके पास ‘कैनिस्टराइज्ड’ लॉन्च सिस्टम है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी तारीफ करते हुए कहा, “विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया यह अपनी तरह का पहला प्रक्षेपण है।”

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि इस उड़ान परीक्षण की सफलता ने भारत को उन चुनिंदा देशों में शामिल कर दिया है जिन्होंने ‘चलते-फिरते रेल नेटवर्क से कैनिस्टराइज़्ड लॉन्च सिस्टम’ विकसित किया है।

अग्नि प्राइम मिसाइल की खासियत

अग्नि सीरीज का सबसे आधुनिक मिसाइल अग्नि प्राइम में कई एडवांस्ड फीचर्स हैं। ये थोड़ी देर में लॉन्च किया जा सकता है। रेल नेटवर्क पर बिना किसी तैयारी के चल सकता है। उन्नत नेविगेशन सिस्टम की वजह ये दुश्मन में सटीक निशाना लगा सकता है।

इसका खास डिजाइन बारिश, धूल और गर्मी से बचाता है। इसे आसानी से जंगल से मैदान तक कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। पहले मिसाइल तय जगह से लॉन्च होती थी। इसे स्ट्रेटजिक फोर्सेस कमांड के लिए बनाई गई है।