मलेशिया दौरे पर जाएँगे पीएम मोदी, भगोड़े जाकिर नाईक के मुद्दे पर भी होगी चर्चा: कुआलालंपुर में CEO फोरस की बैठक में भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी शनिवार- रविवार (7–8 फरवरी 2026) को मलेशिया दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय चर्चा होगी। भारत वॉन्टेड इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक पर सौंपने को कह सकता है। यह पीएम मोदी की तीसरी यात्रा है। अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिए जाने के बाद ये उनकी पहली यात्रा है।

विदेश मंत्रालय के सचिव ने कहा कि भारत लगातार अलग-अलग स्तरों पर यह मुद्दा उठाता रहा है और तकनीकी प्रक्रियाओं के पूरे होने तक इसे उठाता रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रयास से भारत को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

जाकिर नाइक 2016 से मलेशिया में रह रहा है और उसे वहाँ की सरकार ने स्थाई नागरिकता दे दी है। भारतीय एजेंसियाँ उन पर टेरर फंडिंग, हेट स्पीच और कट्टरता फैलाने के गंभीर आरोप लगाती रही हैं, खासकर उसके भाषणों और सैटेलाइट टीवी चैनल के जरिए युवाओं को प्रभावित करने के मामलों में।

प्रधानमंत्री मोदी यह दौरा मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर कर रहे हैं। दौरे के दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग की भी समीक्षा होगी। भारत-मलेशिया CEO फोरम की 10वीं बैठक कुआलालंपुर में आयोजित की जाएगी।