भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाना हिंदुओं के लिए ही भारी पड़ गया। उज्जैन की राज रॉयल कॉलोनी में रविवार (8 मार्च 2026) रात पटाखे फोड़ने पर वाहिद खान, जाकिर, सुल्तान और शादाब समेत दर्जनों इस्लामी कट्टरपंथियों की भीड़ ने हिंदू परिवारों पर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर दिया। इस खूनी झड़प में महिलाओं सहित 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
आरोप है कि हमलावरों ने युवती दृष्टि हाड़ा के हाथ में चाकू मार दिया। वहीं, राजस्थान के खैरथल-तिजारा में भी जीत की खुशी में ताली बजाने पर कट्टरपंथियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवती भजनो बाई के सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
उज्जैन: जश्न देखते ही बरसे लाठी-डंडे
उज्जैन के चिमनगंज इलाके में पीड़ित मनीष और रविंद्र ने बताया कि वे घर के बाहर बैठकर मैच देख रहे थे, तभी वाहिद खान के परिवार ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते करीब 20-25 कट्टरपंथी हमलावर हथियार लेकर आए और हिंदू परिवार पर हमला कर दिया।
हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी ने आरोप लगाया कि इस कॉलोनी में पहले भी माता की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद किया गया था। पुलिस ने वाहिद, जाकिर और अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
राजस्थान: ताली बजाने पर चला दी गोली
खैरथल-तिजारा के बाधोड़ा घुमकड़ गाँव में बुमराह के विकेट लेने पर परिवार ने ताली बजाई, तो पड़ोस के 15-20 कट्टरपंथी भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने छत पर चढ़कर फायरिंग की, जिससे एक युवती के सिर में गहरा घाव हुआ और उसे 9 टाँके आए हैं। दोनों ही घटनाओं के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है और आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की माँग की जा रही है।

