अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर हावी बने हुए हैं। इस ईरान जंग को 24 दिन पूरे हो चुके हैं। यूँ तो भारत की इस जंग को लेकर कोई भूमिका नजर नहीं आती है। बावजूद ईरान के लिए हजारों भारतीय नागरिक हमदर्दी जता रहे हैं। इतनी हमदर्दी की अपनी जमा पूँजि तक दान करने को तैयार हैं।
दरअसल, भारत के मुस्लिम मजहब के लोग लगातार ईरान के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं। कश्मीर में मुस्लिम लोग सोना, चाँदी, नगदी से लेकर पीतल के बर्तन तक ईरान को दान कर रहे हैं। औरतें अपने गहने दे रही हैं, तो बच्चे अपनी गुल्लक तोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें ये सारा सामान इकट्ठा कर ईरान के लिए दान किया जा रहा है।
We will never forget your kindness and humanity.
— Iran in India (@Iran_in_India) March 22, 2026
Thank you, India. https://t.co/hiYnIEfN3D
वहीं कश्मीरियों के इस दान से खुश ईरानी दूतावास ने आभार व्यक्त किया है। ईरानी दूतावास ने कहा कि भारतीयों की दयालुकता और मानवता के लिए वे आभारी हैं, और इस दया को हमेशा याद रखा जाएगा।
बता दें कि ईरान के समर्थन भारत के हजारों मुस्लिम लोग सड़कों पर भी उतर चुके हैं, जब 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के हमलों में वहाँ के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी। तब भी भारत की सड़कों पर प्रदर्शन और हाहुल्ला मचा था।

