अमेरिका के टेक्सास राज्य के डैलस शहर में एक भारतीय मूल के व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय चंद्र मौली ‘बॉब’ नागमल्लैया के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले थे और डैलस के डाउनटाउन सूट्स मोटल में मैनेजर के तौर पर काम करते थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना बुधवार (10 सितंबर 2025) की सुबह मोटल में हुई। दरअसल नागमल्लैया और उनके सहकर्मी 37 वर्षीय योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज के बीच वॉशिंग मशीन को लेकर विवाद हो गया।
पुलिस के मुताबिक, विवाद तब बढ़ा जब नागमल्लैया ने कोबोस से सीधे बात करने की बजाय किसी और से उसकी बात का अनुवाद करने को कहा। इससे कोबोस भड़क गया और उस पर हमला कर दिया।
The beheading of Indian-origin man Chandra Nagamallaiah at a Dallas, Texas motel in front of his screaming wife & son has been nearly blanked out in American media. This is what the selective normalisation of a violent society looks like. https://t.co/oTtUDNmP6a
— Shiv Aroor (@ShivAroor) September 12, 2025
सीसीटीवी फुटेज से सामने आया है कि आरोपित ने चाकू निकाला और नागमल्लैया पर हमला कर दिया। नागमल्लैया जान बचाने के लिए भागे और उस जगह पहुँचे जहाँ उनकी पत्नी और 18 वर्षीय बेटा मौजूद थे, लेकिन कोबोस ने उनका पीछा किया और वहीं पर उनकी गला काटकर हत्या कर दी।
बेटे और पत्नी ने हमले को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपित ने नहीं माना। पुलिस ने आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कोबोस-मार्टिन का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसपर वाहन चोरी और हमले के कई केस दर्ज हैं।

