पढ़ाई-नौकरी का झाँसा देकर मोहम्मद मंसूर युवती को ले गया दिल्ली, फिर भाई शाहनवाज संग किया रेप: झाँसा देकर अब्बू वहाब ने सिलिगुड़ी बुलाया, फिर की बेचने की कोशिश

इंदौर पुलिस ने 20 साल की युवती को धोखे से दिल्ली ले जाकर शोषण और मानव तस्करी की कोशिश करने वाले मोहम्मद मंसूर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मंसूर एक ई-कॉमर्स कंपनी में सीनियर मैनेजर के तौर पर काम करता है। पुलिस के अनुसार पीड़िता बाणगंगा क्षेत्र की रहने वाली है और ऑनलाइन नौकरी करती थी। काम के दौरान उसकी मंसूर से बातचीत होती रहती थी।

जाँच में सामने आया कि 28 नवंबर को आरोपित ने बातचीत के बहाने युवती को मिलने बुलाया और उसे बेहतर नौकरी तथा पढ़ाई के अवसर का झाँसा देकर दिल्ली ले गया। वहाँ एक होटल में उसने युवती के साथ जबरदस्ती की कोशिश की और धमकाया। बाद में उसने अपने भाई शाहनवाज को भी बुला लिया।

दूसरे दिन आरोपित के पिता वहाब मंसूर, जो सिलीगुड़ी में रहते हैं, उन्होंने युवती को फोन कर दिल्ली असुरक्षित बताते हुए सिलीगुड़ी आने के लिए दबाव बनाया। उन्होंने उसे नाम बदलकर शादी करवाने की बात भी कही। इसी दौरान इंदौर पुलिस मौके पर पहुँची और मंसूर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि आरोपित की माँ मुंबई में बार डांसर है और शायद आरोपित युवती को मुंबई ले जाकर डांसर के रूप में इस्तेमाल करना चाहता था। पुलिस पूरे नेटवर्क और मानव तस्करी की संभावित कड़ियों की जाँच कर रही है।