इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी ने जान से मारने की धमकी दी है। आईआरजीसी ने बयान में कहा है कि बच्चों का हत्यारा जीवित है, तो पूरी ताकत से ईरान उसका पीछा करेगा और उसे सजा देगा। उसने नेतेन्याहू को बच्चों की हत्या का अपराधी बताया।
IRGC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ‘सेपाह न्यूज’ पर इसे जारी किया है। ईरान का बयान ऐसे समय आया है, जब इजरायल के प्रधानमंत्री नेतेन्याहू की मौत की खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसका इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने खंडन किया। इसमें कहा गया कि ये फेक न्यूज है और प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

