ईरान और पाकिस्तान के बॉर्डर पर तनाव का माहौल बन गया है। IRGC ने पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश कर रहे जैश अल-जुल्म के आतंकियों को मार गिराया है। ये सुन्नी आतंकी संगठन है, जो ईरान में घुस कर आतंकी कार्रवाई को अंजाम देता है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं।
ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरानी सेना ने जैश अल जुल्म के ऑपरेशनल टीम को तबाह कर दिया। हालाँकि इन लोगों ने आतंकियों की राष्ट्रीयता नहीं बताई है, लेकिन ये आतंकी पाकिस्तानी सीमा से होकर रास्क इलाके में घुस रहे थे। ईरानी एक्शन में कई आतंकी मारे गए। घटना के बाद ईरान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ गया है।

पहले भी इस आतंकी ग्रुप की वजह से ईरान-पाकिस्तान के रिश्तों में दरार आई थी। ये आतंकवादी गुट ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान और पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक्टिव हैं और ईरान में बड़े हमले करता रहता है।

