जॉर्डन में ईरानी हमलों में अमेरिका के दो सैनिकों के मारे जाने के बाद एक ईरानी ड्रोन अटैक को डिएक्टव करने के दौरान एक यूएस सैनिक उत्तरी इराक में मारा गया है। ईरान से युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 17 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। ताजा हालात के बीच अमेरिका ने ईरान पर नए हमले शुरू किए हैं। होर्मुज स्ट्रेट में आवाजाही काफी कम हो गई है, जिससे तेल की कीमत $90 प्रति बैरल से ज्यादा हो गई।
US ने ईरान पर रविवार (19 जुलाई 2026) की रात जोरदार हमला किया। अमेरिकी सेना के मुताबिक, शनिवार (18 जुलाई 2026) को उत्तरी इराक में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान ने ड्रोन से हमला किया। ड्रोन को डिएक्टिव करने के दौरान एक अमेरिकी सैनिक मारा गया।
ताजा हमलों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हमने आज रात उन्हें फिर से बहुत जोरदार तरीके से मारा,यह हमने तीन महान देशभक्तों के सम्मान में किया।”
JUST IN: President Trump says the U.S. carried out more strikes against Iran "in honor" of the "great patriots" who were recently killed in the war with Iran.
— Fox News (@FoxNews) July 20, 2026
Trump says Iran has been "very, very badly damaged" militarily and argues the country no longer poses the same threat,… pic.twitter.com/sWCShPDCnQ
हॉर्मुज में एक जहाज में लगी आग
ब्रिटिश मिलिट्री ने कहा है कि सोमवार (20 जुलाई 2026) की सुबह जैसे ही हमले शुरू हुए, ओमान के समुद्र तट के पास होर्मुज स्ट्रेट में एक जहाज में आग लग गई। हालाँकि ये आग कैसे लगी इसका पता नहीं चला है। ओमान के दक्षिणी कॉरिडोर में US मिलिट्री ने ईरान के नियंत्रण से बाहर जहाजों को यहाँ रोका हुआ है। हालाँकि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि हॉर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी रास्ते से गुजरने की कोशिश करने वाले दो तेल टैंकरों को उड़ा दिया गया है।
गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान दोनों ने शांति समझौते को बेमानी बताते हुए इसे मानने से इनकार कर दिया था। ताजा हमले शांति समझौता रद्द कहने के बाद काफी तेज हो गया है। इससे होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही काफी हद तक रुक गई है।
दूसरी तरफ ईरान ने अपने पड़ोसी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई जारी रखे हुए हैं। सोमवार सुबह बहरीन में सायरन सुनाई दी। बहरीन में अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी दी है कि ईरान राजधानी मनामा के आस-पास कुछ जगहों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकता है।
ईरान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी IRNA के एक बयान में कहा गया है कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने सीरिया के अल-तन्फ इलाके में दुश्मन के कमांड सेंटर पर ‘सरप्राइज अटैक’ किया है।
Embassy of India in Iran- The recent days have seen an increase in levels of instability and conflict in Iran. In this light, the Embassy wishes to issue the following revised advisory:
— ANI (@ANI) July 19, 2026
a) Indian nationals intending to travel to Iran for any purpose should postpone travel for… pic.twitter.com/T5WP5jrwWk
भारतीय दूतावास का बयान
ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि हाल के दिनों में ईरान में अस्थिरता और टकराव का लेवल बढ़ा है। इसे देखते हुए दूतावास ने रिवाइज्ड एडवाइजरी जारी की है।
इसमें कहा गया है कि जो भारतीय नागरिक किसी भी मकसद से ईरान जाने की सोच रहे हैं, उन्हें माहौल सुरक्षित होने तक अपनी यात्रा टाल देनी चाहिए। जो भारतीय पहले से ईरान में हैं, उन्हें वहाँ से निकलने के लिए मौजूद समय में जो भी विकल्प मिल रहे हैं उसका इस्तेमाल करते हुए निकल जाना चाहिए।
जो भारतीय नागरिक ईरान में रहना चाहते हैं, उन्हें जितना हो सके सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें हालात की पूरी जानकारी रखने के लिए खबरों पर नजर रखनी चाहिए। एडवाइजरी में कहा गया है कि ईरान के दक्षिणी तट जैसी जगहों पर जहाँ ज्यादा मिलिट्री एक्टिविटी होती है, वहाँ जाने से बचना चाहिए। स्थानीय अधिकारियों के दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।
एडवाइजरी में कहा गया है कि ईरान में मौजूद कोई भी भारतीय नागरिक जिसने अभी तक दूतावास के साथ अपनी डिटेल्स रजिस्टर नहीं की हैं, उन्हें तुरंत रजिस्टर करना चाहिए। आगे किसी तरह की जानकारी के लिए एम्बेसी की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर नजर रखना चाहिए।

