पाकिस्तान में छिपे कश्मीरी आतंकी स्वर दीन की जमीन कुर्क, बिलावर केस में कठुआ प्रशासन ने की कार्रवाई: सीमा पार से टेररिज्म को देता है अंजाम

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवाद और देश-विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे एक आतंकी हैंडलर की संपत्ति कुर्क कर दी है। मामला थाना बिलावर का है जहाँ आरोपित स्वर दीन उर्फ स्वरू पर गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, स्वर दीन पुत्र अमी दीन, निवासी भटोड़ी (तहसील लोहाई मल्हार), पहले भारत से भागकर पाकिस्तान/ PoJK चला गया था और वहीं से आतंकी गतिविधियाँ चला रहा है। वह लंबे समय से कानून से बच रहा था, जिसके बाद कोर्ट ने उसे घोषित अपराधी करार दिया। गिरफ्तारी संभव न होने पर कोर्ट के आदेश पर उसकी 7.5 मरला जमीन कुर्क की गई।

कार्रवाई को पुलिस और राजस्व विभाग ने मिल कर पूरा किया। पुलिस ने कहा कि यह कदम आतंकी नेटवर्क की आर्थिक कमर तोड़ने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।