जापान के ओइता में लगी भीषण आग, 170+ इमारतें जलकर खाक: पहाड़ी इलाका और तेज हवाओं से काबू पाने में आ रही दिक्कतें

जापान के दक्षिण पश्चिम प्रांत ओइता में भीषण आग लगने से अब तक 170 से ज्यादा इमारतें जल कर खाक हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, ये आग शाम मंगलवार शाम (18 नवंबर 2025) करीब 5.45 बजे लगी।

स्थानीय व्यक्ति ने आपातकालीन सेवा को कॉल किया, जिसके बाद अग्निशमन कर्मी वहाँ पहुँचे। 14 घंटे से ज्यादा वक्त बीत गए हैं, लेकिन आग पर काबू पाया नहीं जा सका है।

आग से लगभग सभी लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। एक व्यक्ति के अभी भी लापता होने की खबर है। उनकी उम्र 70 साल बताई जा रही है।

सागानोसेकी जिले का ओइता इलाका घनी आबादी वाला क्षेत्र है। इसके चारों ओर पहाड़ हैं। तेज हवाएँ यहाँ चल रही है। मौसम विभाग ने तेज हवा चलने का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था। इसलिए जब आग फैली तो पलभर में ही कई इमारतों को अपने आगोश में ले लिया। पहाड़ी इलाका होने की वजह से आग बुझाने में दिक्कतें पेश आ रही है।