साजिद ने घर के बाहर खेल रही 3 साल की मासूम को उठाया, रेप कर वापस छोड़ा: बच्ची बदहवास हालत में परिजनों को मिली, राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मोहम्मद साजिद ने बच्ची को उसके घर के बाहर से अगवा कर रेप किया। कुछ देर बाद घर के बाहर ही बच्ची को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना मंगलवार (21 अक्टूर 2025) की शाम का है। पुलिस के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी 22 साल का जेसीबी ऑपरेटर साजिद मोटरसाइकिल से आया और उसे उठाकर ले गया। आरोपित साजिद बच्ची को सुनसान जगह पर ले गया, जहाँ उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

बाद में बच्ची को घर के बाहर छोड़कर भाग गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए और उसे बदहवास हालत में पाया। उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे जोधपुर शहर के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट और भारतीय BNS की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित साजिद को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपित को फाँसी की सजा देने की माँग की। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।