‘मेरे बच्चे से सुंदर कोई ना दिखे’: पानीपत में ‘साइको’ माँ ने अपने बेटे समेत 4 मासूमों को उतारा मौत के घाट, हुई गिरफ्तार

हरियाणा के पानीपत में एक 34-वर्षीय महिला पूनम को गिरफ्तार किया गया है, जिसने जलन और मानसिक विकृति के कारण अपने बेटे समेत चार मासूम बच्चों की हत्या की। पुलिस ने बताया कि हाल ही में शादी समारोह के दौरान छह साल की एक बच्ची की संदिग्ध मौत की जाँच के दौरान असलियत सामने आई।

जानकारी के अनुसार, पूछताछ में पूनम ने स्वीकार किया कि उसने 2023 से अब तक चार बच्चों की हत्या की। इनमें उसकी भतीजियाँ और उसका तीन-साल का बेटा भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, उसने उन बच्चों को टारगेट किया जो उसे अपने बच्चों से ‘ज्यादा सुंदर और आकर्षक‘ लगते थे।

हर हत्या के बाद बच्ची या बच्चा एक पानी से भरी टब या टैंक में डूबा पाया गया, ताकि मौत को आकस्मिक या दुर्घटना जैसा दिखाया जा सके। पुलिस ने आरोपित महिला को ‘सायको किलर’ बताते हुए मामले की गहन जाँच शुरू कर दी है।