गोमांस खाने की सलाह, देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ और इस्लाम अपनाने का दबाव: कोचिंग में मजहबी पाठ पढ़ा रहा सोहिल अहमद, UP पुलिस ने पकड़ा

झांसी के कोतवाली क्षेत्र स्थित स्टडी वर्ल्ड क्लासेस कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राओं ने टीचर सोहिल अहमद पर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि सोहिल अहमद खान नोट्स देने के बहाने उनका मोबाइल नंबर लेता था। फिर देर रात मैसेज कर उनसे बातचीत करता था। वह स्टूडेंट्स का ब्रेन वॉश करने की कोशिश करता और धर्म परिवर्तने के लिए उकसाता था। इस दौरान हिंदू धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करता था और गोमांस खाने की सलाह देता था।

आरोपित टीचर सोहिल अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्राओं ने उसके खिलाफ 6 अप्रैल 2026 को मुकदमा दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में छात्र-छात्रों ने कहा है कि देर रात उन्हें फोन कर आरोपित धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते थे, हिंदू धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करते थे और गौ-मांस खाने की सलाह देते थे। हालाँकि, टीचर सोहिल अहमद का कहना है कि उसे कोचिंग सेंटर का संचालक फँसाने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि उसका पैसों को लेकर उसके साथ विवाद चल रहा है।