झारखंड के रांची में पड़ोस में रहने वाले वसीम मंसूरी ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता के परिजनों ने शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) की देर रात थाने में केस दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस जाँच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना गुरुवार (9 अप्रैल 2026) दोपहर की है। उस समय पीड़िता के घर वाले गाँव में ही एक शादी समारोह में गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। इसी बीच आरोपित वसीम मंसूरी चुपके से घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।
घटना के दौरान पीड़िता ने शोर मचाया और खुद को बचाने के लिए सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुँच गई। डर के कारण उसने छत से कूदने की कोशिश भी की। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे, जिसे देख आरोपित भाग निकला।
पुलिस के मुताबिक आरोपित शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं घटना के बाद से आरोपित फरार है।

