ईसाइयत छोड़ जनजाति परिवार के 8 लोगों ने की ‘घर वापसी’: विधि-विधान से हुई घर पर सत्यनारायण पूजा, झारखंड के गढ़वा की घटना

झारखंड के गढ़वा में एक जनजाति परिवार ने ईसाइयत को छोड़कर ‘घर वापसी’ कर ली। घर पर सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया और परिवार के सभी 8 सदस्यों ने पूरे विधि-विधान से हिन्दू धर्म स्वीकार कर लिया।

परिवार के मुखिया गजेन्द्र मुंडा के दिवंगत पिता बटेश्वर मुंडा ने हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाइयत को अपनाया था। बटेश्वर मुंडा को लगता था कि उनके परिवार में बीमारी, लड़ाई- झगड़ा बढ़ गया है। उन्हें समझाया गया था कि धर्मांतरण से उनका परिवार स्वस्थ हो जाएगा। इसके बाद 2004 में बटेश्वर का पूरा परिवार ईसाई बन गया।

अब भ्रम दूर हो गया है और परिवार एक बार फिर हिन्दू धर्म में वापसी कर ली है। अग्निवीर संस्था ने उन्हें धर्मांतरण में मदद की।