झारखंड में सवाल पूछने पर पत्रकार को सरेआम पीटा, इरफान अंसारी के समर्थकों की गुंडागर्दी के खिलाफ रांची में भारी प्रदर्शन: CM सोरेन की चुप्पी पर सवाल

झारखंड के रांची में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद अब मामला केवल एक घटना तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा बड़ा मुद्दा बन गया है।

रांची में स्थित रांची प्रेस क्लब में पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि अगर सत्ता के सामने सवाल पूछने पर इस तरह की हिंसा होगी, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।

प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों ने सरकार से स्पष्ट कार्रवाई की माँग की है और चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर सख्त कदम नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है।

पत्रकारों का आरोप है कि सरकार की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया न आना गलत संदेश दे रहा है, जिससे पत्रकारों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ सकता है। मंगलवार (28 अप्रैल 2026) को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में इरफान अंसारी पीड़ितों से मिलने पहुँचे थे।

इसी दौरान न्यूज18 के पत्रकार सुशांत सोनी ने मुआवजे को लेकर सवाल पूछा, जिस पर मौजूद समर्थक भड़क गए और पत्रकार के साथ मारपीट की। Viral Video में भीड़ द्वारा पत्रकार को घेरकर पीटते हुए देखा जा सकता है, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।