झारखंड नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत, EVM से भी हारी कॉन्ग्रेस-JMM: धनबाद से लेकर चास तक BJP पड़ी भारी

झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजे शुक्रवार (28 फरवरी 2026) को सामने आने लगे हैं। सोमवार (23 फरवरी 2026) को हुए मतदान में कुल 62 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया। राज्य के 48 नगर निकायों में 9 नगर निगम, 19 नगर परिषद और 20 नगर पंचायत के लिए वोटों की गिनती जारी है।

इन नतीजों में 12 बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों ने मेयर और अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। खासतौर पर धनबाद नगर निगम में पूर्व विधायक संजीव सिंह ने पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी संजीव अग्रवाल को हरा कर जीत दर्ज की।

चास नगर निगम में भोलू पासवान ने 2969 मतों के अंतर से जीत हासिल की। मेदिनीनगर नगर निगम में अरुणा शंकर ने कांटे की टक्कर में नम्रता त्रिपाठी को हराया। वहीं जुगसलाई नगर परिषद में झामुमो समर्थित नौशीन खान ने भाजपा समर्थित रिंकू सिंह को मात्र 720 मतों से हराया।