पत्नी संगीता का आरोप है कि उसका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उसे और उसकी बेटी पर कलमा पढ़ने, माँस खाने और इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया जा रहा है। महिला का कहना है कि उसके ससुर एडीएम रह चुके हैं, इसलिए पुलिस कार्रवाई भी नहीं कर रही है।
संगीता द्विवेदी का आरोप है कि साल 2022 में उनके पति गणेश द्विवेदी माजदा खान नामक महिला के संपर्क में आए और उससे निकाह कर लिया। इसके बाद गणेश द्विवेदी का व्यवहार बदल गया। वह अब अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी को ‘अस्सलाम वालेकुम’ कहने लगा।
रायबरेली : हिंदू डॉक्टर से परेशान पत्नी और बेटी
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 21, 2026
➡मुस्लिम धर्म अपनाने का आरोप लगाया
➡जबरन कलमा पढ़वाने का लगाया आरोप
➡बिना तलाक दिए मुस्लिम महिला से निकाह
➡2022 में निकाह करने का भी गंभीर आरोप
➡डॉ गणेश प्रसाद द्विवेदी कानपुर देहात में तैनात
➡पत्नी-बेटी ने पुलिस से कार्रवाई… pic.twitter.com/QtWPRXiRcY
बेटी क्लास 4 में पढ़ती है। उसका कहना है कि पापा उसे फुल कपड़े पहनने के लिए कहते हैं और मुस्लिम प्रेयर सिखाते हैं।
माँ-बेटी तंग आकर पुलिस कार्यालय आकर बयान दर्ज कराया है। महिला ने जबरन इस्लाम कबूलने का दबाव बनाने, कलमा पढ़ने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि महिला के आरोप की जाँच की जा रही है।

