कर्नाटक और हैदराबाद में हिंदू पर इस्लामी कट्टरपंथियों का हमला, जयंती जुलूस में शिवाजी महाराज की तस्वीर पर फेंके जूते-चप्पल: पथराव में पुलिसकर्मी घायल

कर्नाटक के बागलकोट और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शिवाजी जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान मुस्लिम भीड़ की ओर से पत्थरबाजी और मारपीट की घटना सामने आई। बागलकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर लेकर निकाला जा रहा जुलूस जैसे ही एक मस्जिद के सामने पहुँचा, कट्टरपंथियों ने तस्वीर पर जूते-चप्पल और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को काबू में लिया। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के बाद पूरे घटनाक्रम की जाँच की जा रही है।

वहीं हैदराबाद के अंबरपेट इलाके में भी शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी। यहाँ भी जुलूस जब एक मस्जिद के सामने से गुजर रहा था, उसी समय मुस्लिमों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। भीड़ ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, हालाँकि पुलिस की तत्परता से कुछ ही समय में हालात सामान्य कर दिए गए।

एहतियातन पूरे इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से शांति बनाए रखने व अफवाहों से बचने की अपील की गई है।