‘मैं हेमंत सोरेन बोल रहा हूँ, अपनी पत्नी से बात कराइए’: डीके शिवकुमार को आई झारखंड के सीएम के नाम से फर्जी कॉल, FIR दर्ज

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और उनकी पत्नी को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के नाम पर परेशान किया जा रहा था। दरअसल कोई फर्जी कॉल कर शिवकुमार से बदतमीजी से बात करता था और पत्नी से बात कराने को कहता था।

सीएम सोरेन के नाम का दुरुपयोग किए जाने पर उनके पीए ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। फोन कॉल की रिकॉर्डिग भी पुलिस को दी गई है। पुलिस अब मामले की जाँच कर रही है।

इससे पहले कॉन्ग्रेस नेता अशोक गहलोत को भी इसी मोबाइल नंबर से सीएम हेमंत सोरेन के नाम पर फर्जी कॉल किया गया था। उनके साथ भी बदतमीजी से बात की गई थी। ये कॉल भी 743977614 नंबर से ही किया गया था। ट्रूकॉलर में इसका नाम ‘अभिजीत न्यू सिम जिम पीटी’ शो कर रहा है।