समीर मुल्ला ने 10 बार कराया हिंदू युवती का गर्भपात, बहन की मदद से फँसाता था ‘काफिर’ लड़कियाँ: कर्नाटक के ‘लव जिहाद’ केस में 3 FIR

कर्नाटक के हुबली में जिम ट्रेनर समीर मुल्ला से जुड़े लव जिहाद के मामले में कई राज सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, समीर मुल्ला ने हिंदू पीड़िता का 10 बार गर्भपात करवाया था। इस मामले में पुलिस ने तीन अलग-अलग FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है और पूरे मामले को बेहद सतर्कता से देखा जा रहा है।

क्या हैं आरोप और पीड़िता का दावा

आरोप है कि जिम ट्रेनर समीर लड़कियों को प्यार और भरोसे के नाम पर अपने करीब लाता था। इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपित ने उसे नशीला पदार्थ देकर अपने घर ले जाकर शोषण किया।

साथ ही उसने यह आरोप भी लगाया कि उसे गर्भवती कर दिया गया और 10 बार जबरन गर्भपात की दवाइयाँ लेने के लिए मजबूर किया गया। इतना ही नहीं, इन प्रक्रियाओं के वीडियो रिकॉर्ड कर आरोपित को भेजने का दबाव भी बनाया गया।

पीड़िता की शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपित की बहन और कुछ अन्य लोगों ने भी इस पूरे मामले में उसका साथ दिया। इन सभी आरोपों की पुलिस अलग-अलग एंगल से जाँच कर रही है।

आरोपित का पक्ष और बढ़ता तनाव

वहीं दूसरी ओर आरोपित समीर मुल्ला ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि जो वीडियो सामने आए हैं, वे उसने नहीं बनाए, बल्कि संबंधित महिला ने खुद रिकॉर्ड किए थे।

इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब सोशल मीडिया पर कथित वीडियो और तस्वीरें वायरल हो गईं। इसके बाद शहर में तनाव की स्थिति बन गई। हिंदू संगठनों ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की।

स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब दोनों पक्षों के परिवार आमने-सामने आ गए। आरोप है कि समीर के परिवार के लोग युवती के घर पहुँचे और हंगामा किया, वहीं दूसरी ओर युवती के परिवार और संगठनों ने समीर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान झड़प भी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया की मामले में दर्ज तीनों केस की निष्पक्ष जाँच की जा रही है। वीडियो किसने बनाए, घटनाएँ कब हुईं और आरोप कितने सही हैं। यह सब डिजिटल साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर साफ होगा। पुलिस ने साफ किया है कि तथ्य सामने आने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।