The Central Committee of the BJP has approved the following names for the ensuing elections to the Legislative Assembly of Keralam. pic.twitter.com/8ZySjrCxrw
— BJP (@BJP4India) March 16, 2026
राजीव चंद्रशेखर ने 2024 के लोकसभा चुनावों में मौजूदा तीन बार के सांसद शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से कड़ी टक्कर दी थी। नेमोम तिरुवनंतपुरम के अंतर्गत आने वाला विधानसभा क्षेत्र है। 2024 में चंद्रशेखर नेमोम विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रहे थे। इसको देखते हुए BJP ने नेमोम से उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है।
मलयालम की जानी-मानी लेखिका आर श्रीलेखा को वट्टियूरकावु से प्रत्याशी बनाया है, वहीँ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन को मंजेश्वर से और पी के कृष्णदास को काट्टाकाड़ा से टिकट दिया गया है। कन्नूर से सी रघुनाथ, उडमा से मनुलाल मेलोथ, नंदापुरम से विपिन चंद्रन, पेरंबरा से एम मोहनन मास्टर को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
नेमोम 2016 से केरलम के सबसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों में से एक रहा है, जब अनुभवी BJP नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ओ. राजगोपाल ने इस सीट को जीतकर इतिहास रचा था और पहली बार 140 सदस्यों वाली केरलम विधानसभा में पार्टी का खाता खोला था।
इस निर्णायक जीत ने BJP को ऐसे राज्य में पैर जमाने का मौका दिया, जहाँ उसे लंबे समय से अपने वोट शेयर को विधानसभा में प्रतिनिधित्व में बदलने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था।
140 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए वोटों की गिनती 4 मई को होगी। बहुमत के लिए 70 सीटों की जरूरत है।

