केरलम् में विधानसभा चुनाव के नतीजे को आए 10 दिन बीत चुके हैं। अब जाकर कॉन्ग्रेस नेतृत्व वाले UDF गठबंधन ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया है। केरलम् के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन होंगे। कॉन्ग्रेस नेता वीडी सतीशन बाइबल के फैन हैं और आमतौर पर सार्वजनिक मंचों पर ईसाइयत का प्रचार करते हैं।
उन्होंने हाल ही में ईसाई से जुड़ी किताब Aadham Ni Evide Akunnu लिखी हैं यानी ‘एडम, कहाँ हो तुम?’। ईसाइयत में ‘एडम’ को दुनिया का रचयिता माना जाता है। वीडी सतीशन के ईसाइयत के प्रचार से खुश होकर चर्च भी उनकी प्रशंसा कर चुका है।
चुनाव में जीता कॉन्ग्रेस नेतृत्व वाला UDF गठबंधन
दरअसल, केरलम् में अन्य राज्यों की तरह ही 4 मई 2026 को चुनाव की नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। राज्य में कॉन्ग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की। यह एक ऐतिहासिक जीत की तरह देखा गया क्योंकि राज्य में पिछले करीब 50 सालों से लेफ्ट की सरकार रही है।
गठबंधन में टकराव के बीच मुख्यमंत्री नाम की घोषणा
केरलम् में नतीजे जारी होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री पद की घोषणा नहीं की गई थी, जबकि अन्य राज्यों में मुख्यमंत्रियों का शपथग्रहण भी हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी वजह राज्य में जीते UDF गठबंधन के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर टकराव था। सीएम पद की रेस में पहले केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्नीथाला का नाम था। हालाँकि, जमीनी स्तर के नेता रहे वीडी सतीशन को 10 दिन बाद हाई कमान ने मु्ख्यमंत्री बनाया।

