केरल में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर आनंदू अजी की संदिग्ध मौत के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) दक्षिण केरल ने इस मामले की गहन जाँच की माँग की है। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल उनके सुसाइड नोट में RSS के खिलाफ कुछ आरोप लगाए गए हैं, जिन्हें संगठन ने संदिग्ध और निराधार बताया है और अब जाँच की माँग की है।
RSS STATEMENT#RSS pic.twitter.com/Cf0rbnmOWf
— VISHWA SAMVAD KENDRAM (@vskkerala) October 13, 2025
RSS ने अपने बयान में कहा कि कोट्टायम जिले के एलिकुलम निवासी और संघ के स्वयंसेवक आनंदू अजी की अस्वाभाविक मृत्यु अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। संगठन ने माँग की है कि आनंदू की मौत की परिस्थितियों और सोशल मीडिया पर सामने आए कथित सुसाइड नोट की स्वतंत्र और निष्पक्ष जाँच कराई जाए। RSS का कहना है कि जाँच से न केवल आनंदू की मृत्यु के असली कारणों का पता चलेगा, बल्कि इस घटना में संगठन की निर्दोषता भी साबित होगी।
गौरतलब है कि 9 अक्टूबर 2025 को तिरुवनंतपुरम के थंपानूर स्थित एक लॉज में 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर आनंदू अजी का शव मिला था। वह कोट्टायम के रहने वाले थे। अपनी मृत्यु से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर RSS दक्षिण केरल शाखा में यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

