KGMU लव जिहाद केस: मौलाना लेते थे जिहादी डॉक्टरों की क्लास, 2 हिंदू महिलाओं से निकाह करने का दिया जाता था टार्गेट

यौन शोषण और धर्मांतरण के आरोपी KGMU के रेजिडेंट डॉ रमीज मलिक मामले में जाँच में पता चला है कि डॉक्टर रमीज और धर्मांतरण गिरोह से जुड़े कुछ मेडिकल स्टाफ की क्लास अलग-अलग मौलाना लेते थे और डॉक्टरों को खास संदेश देते थे।

हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट मुताबिक, ये मौलाना डॉक्टरों को दो हिंदू महिलाओं से निकाह करने का संदेश देते थे और इसे सवाब का काम बताकर उन्हें प्रेरित करते थे। ग्रुप से जुड़े हर डॉक्टर को इसी प्रकार के टारगेट दिए जाते थे।

यह खुलासे एजेंसियों और पुलिस की जाँच में तेजी का कारण बने हैं। अब LIU और पुलिस ने कई मौलानाओं की पहचान कर उनसे पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी है। चौक पुलिस और अन्य एजेंसियाँ आगरा की पीड़ित महिला डॉक्टर को पीलीभीत में धर्मांतरण कराकर निकाह कराने वाले काजी जाहिद की तलाश में जुटी हैं।

दिल्ली, उत्तराखंड और पश्चिम यूपी में दबिश दी जा रही है ताकि गिरोह के नेटवर्क के बारे में अहम जानकारियाँ मिल सकें। संवेदनशील मामले को देखते हुए KGMU में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। परिसर में पुलिस और PAC तैनात किए गए हैं।