रिटायरमेंट के बाद भी KGMU के VC ऑफिस में बैठा सैयद अब्बास, दफ्तर के बाहर हो रहे मजहबी कार्यक्रम: VHP ने CM योगी से की जाँच की माँग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के KGMU में डॉ रमीज के धर्मांतरण और लव जिहादी गिरोह का खुलासा होने के बाद आए दिन नए-नए विवाद और लिंक सामने आ रहे हैं। VC के ओएसडी सैयद अख्तर अब्बास की नियुक्ति से लेकर मामले को दबाए जाने जैसे कई आरोप सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद ने शुक्रवार (16 जनवरी 2025) को लखनऊ में प्रदर्शन किया और राज्यपाल/मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है जिसमें कई माँगे की गई हैं।

VHP का कहना है कि रिटायरमेंट के बाद भी सैयद अख्तर अब्बास को कुलपति का ओएसडी बनाकर रखा गया है जिस पर नियुक्ति समेत कई गंभीर आरोप पहले ही लगे थे। साथ ही, जब पीड़िता या उसके परिवारजनों द्वारा KGMU प्रशासन से जुड़े लोगों से संपर्क किया गया तो इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया था। VHP ने कहा है कि कुलपति कार्यालय के बाहर मुस्लिम मजहबी पहनावे में दिखे थे जिससे लगा कि यह कोई मजहबी कार्यक्रम हो रहा है जो अनुचित है।

साथ ही, VHP ने 2021 से 2025 तक हुई नियमित, एड-हॉक या हर तरह नियुक्तियों की भी जाँच प्रदेश सरकार की किसी संस्था से कराए जाने की माँग की है। VHP ने इन सभी घटनाओं की जाँच STF से या किसी अन्य संस्था से कराए जाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की माँग की है।