शाहरुख खान की IPL फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने लीग के 2026 एडिशन से पहले बांग्लादेश के पेसर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच मुस्तफिजुर रहमान का लगातार विरोध किया जा रहा था जिसके बाद BCCI ने KKR से उन्हें रिलीज करने को कहा था। गौरतलब है कि KKR ने ऑक्शन में इस 30 वर्षीय लेफ्ट-आर्म पेसर को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था।
BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने PTI से बातचीत करते हुए कहा था, “हाल के घटनाक्रमों को देखकर BCCI ने IPL फ्रेंचाइजी KKR को मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है। एक बार जब उन्हें रिलीज कर दिया जाएगा, अगर KKR की तरफ से कोई रिक्वेस्ट आती है, तो BCCI उस पर विचार करेगा और एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी देगा।”
VIDEO | Guwahati: On the row over the inclusion of Bangladeshi player Mustafizur Rahman in the KKR squad, BCCI Secretary Devajit Saikia (@lonsaikia) says, “After observing recent developments, BCCI has instructed KKR, the IPL franchise, to release Mustafizur Rahman from their… pic.twitter.com/5f1FDCFW3k
— Press Trust of India (@PTI_News) January 3, 2026
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर जारी हिंसा के माहौल के बीच IPL में रहमान को खरीदे जाने को लेकर विरोध हो रहा था। कई नेताओं से लेकर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने उन्हें खरीदे जाने का विरोध किया था।

