पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच एक पुलिस अधिकारी की सोशल मीडिया पोस्ट विवाद का कारण बन गई है। कोलकाता के कालीघाट थाने के अधिकारी-प्रभारी (ओसी) गौतम दास को एक तस्वीर पोस्ट करने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है।
West Bengal | Kolkata Police suspends Officer in Charge of Kalighat Police Station, Goutam Das, after he posted a picture on social media with a firearm captioned as ‘ready for new assignment’.
— ANI (@ANI) May 2, 2026
New Officer in Charge of Kalighat PS is Chameli Mukherjee. pic.twitter.com/XY5e0irv16
दरअसल गौतम दास ने फेसबुक पर अपनी एक फोटो साझा की थी, जिसमें वह बंदूक लहराते हुए नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था, ‘रेडी फॉर न्यू असाइनमेंट’। पोस्ट वायरल होते ही कोलकाता पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।
उनकी जगह अब उल्टाडांगा थाने की ओसी चमेली मुखर्जी को कालीघाट थाने की जिम्मेदारी दी गई है। गौर करने वाली बात यह है कि कालीघाट इलाका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का निवास क्षेत्र भी है।

