Saturday, March 15, 2025

लद्दाख के ‘एक्टिविस्ट’ सोनम वांगचुक पहुँच गए इस्लामाबाद, ‘ब्रीद पाकिस्तान’ को किया संबोधित: कहा- यह संदेश पूरी दुनिया तक पहुँचना चाहिए

लद्दाख के विवादित एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने पाकिस्तान का दौरा किया है। वह यहाँ मीडिया समूह ‘डॉन’ द्वारा आयोजित ‘ब्रीद पाकिस्तान’ का हिस्सा बनने गए थे। यह आयोजन डॉन ने पाकिस्तान के पर्यावरण को लेकर करवाया था और दक्षिणी एशिया के कई एक्सपर्ट को इसमें आमंत्रित किया था।

सोनम वांगचुक ने इसमें 6 फरवरी 2025 को हिस्सा लिया। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। फेसबुक पर उन्होंने एक वीडियो डाला। सोनम वांगचुक ने इस कॉन्फ्रेस में दक्षिणी एशिया में पिघलते ग्लेशियर को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कहा, “दुनिया के लिए हमारा संदेश हमेशा से यही रहा है कि बड़े शहरों में लोग शान्ति से रहें, जिससे हम पहाड़ों में सादगी से रह सकें। यह संदेश पूरी दुनिया तक पहुँचना चाहिए और मुझे बहुत प्रसन्नता है कि मीडिया की इसमें बड़ी भूमिका है।” गौरतलब है कि सोनम वांगचुक इससे पहल भगवान राम और माँ सीता पर अपमानजनक बयान देने के चलते विवादों में घिर चुके हैं।