पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयाब (LeT) ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। Let का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कासूरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहलगाम के तर्ज पर दूसरे बड़े हमले की चेतावनी दी है।
CNN News18 को मिली कासूरी की एक वीडियो में वह भारत में जल आतंकवाद में शामिल होने का आरोप लगा रहा है। उसने कहा कि नई दिल्ली ने जानबूझकर अनियंत्रित पानी छोड़कर पाकिस्तान में बाढ़ ला दी है। वीडियो में वह पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर की तारीफ करते हुए पीएम मोदी को 10 मई 2025 की तरह सबक सिखाने की सलाह दे रहा है।
खुफिया एजेंसियों ने यह वीडियो आतंकियों की किसी प्लानिंग की ओर इशारा है। एजेंसियों का मानना है कि यह ISI की कोई साजिश है, जिसका मकसद पाकिस्तान के लोगों को भड़काकर सीमापार घुसपैठ और स्लीपर सेल एक्टिवेशन का माहौल बनाना है। यह भी सामने आया है कि लाहौर और बहावलपुर में लश्कर के स्लीपर सेल्स को जम्मू और पंजाब सेक्टर सक्रिय होने को कहा गया है।

