पूर्व CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने का प्रयास करने वाले वकील राकेश किशोर का एक नया वीडियो सामने आया है। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में वकील पर चप्पल से हमला किया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पूर्व CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर की कोर्ट में चप्पलों से पिटाई
— News24 (@news24tvchannel) December 9, 2025
◆ लगाते रहे सनातन धर्म की जय का नारा#RakeshKishor | Rakesh Kishor pic.twitter.com/Z1e79rDtYM
वीडियो में हमले के दौरान वकील राकेश किशोर ‘सनातन धर्म की जय’ का नारा लगाते हुए दिख रहे हैं। आसपास मौजूद वकीलों और अन्य लोगों ने बीचबचाव करते हुए स्थिति को संभाला। फिलहाल घटना को लेकर कोई भी औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
बता दें कि 71 साल के राकेश किशोर वही वकील हैं जिन्होंने 06 अक्टूबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान तत्कालीन CJI बीआर गवई की ओर जूता फेंकने का प्रयास किया था। इस घटना के बाद वकील राकेश किशोर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था।

