Friday, January 17, 2025

क्रिसमस के मौके पर ₹150+ करोड़ की दारू गटक गए केरल के लोग, पिछले साल के मुकाबले 25% का उछाल: राज्य में 60 लाख से अधिक है ईसाई आबादी

केरल में ईसाई त्यौहार क्रिसमस के मौके पर ₹152 करोड़ से अधिक की शराब बिक गई। क्रिसमस से एक दिन पहले (24 दिसम्बर, 2024) को ₹97 करोड़ जबकि क्रिसमस वाले दिन (25 दिसम्बर) को लगभग ₹55 करोड़ की शराब बिकी।

क्रिसमस के मौके पर शराब की बिक्री में आई या उछाल पिछले वर्ष के क्रिसमस के मुकाबले लगभग 25% अधिक रही। पिछले वर्ष ₹123 करोड़ की शराब बिकी थी। केरल में क्रिसमस काफी जोरशोर से मनाया जाता है। केरल देश में सबसे अधिक ईसाई आबादी वाली राज्य है। केरल में लगभग 20% (60 लाख) आबादी ईसाई धर्म को मानती है।