लंदन के हैरो इलाके से एक बेहद परेशान करने वाली खबर आई है। यहाँ शांतिपूर्वक होली मना रहे हिंदू परिवारों, महिलाओं और बच्चों पर इस्लामी कट्टरपंथियों के एक समूह ने हमला कर दिया। स्थानीय ‘इंटरनेशनल सिद्धाश्रम शक्ति केंद्र’ द्वारा आयोजित इस ‘होलिका दहन’ कार्यक्रम के लिए काउंसिल से पहले ही कानूनी अनुमति ली गई थी, लेकिन उत्सव के दौरान हुई इस हिंसा ने सामुदायिक शांति को हिलाकर रख दिया है।
शांतिपूर्ण जश्न में कैसे डाला खलल?
इनसाइट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, जब सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति के साथ उत्सव मना रहे थे, तभी पास की एक मस्जिद से कुछ इस्लामी कट्टरपंथी वहाँ पहुँचे। उन्होंने कार्यक्रम में बाधा डाली, साउंड सिस्टम (स्पीकर्स) को धक्का देकर गिरा दिया और वहाँ मौजूद लोगों को डराने-धमकाने लगे।
Muslim youth attack Holi celebrations in Harrow
— INSIGHT UK (@INSIGHTUK2) March 4, 2026
Holi is a festival of colour, joy and community. Yesterday in Harrow, local Hindu families, including women and children, gathered to celebrate peacefully.
Hundreds of devotees attended this Holika Dahan celebrations in Harrow,… pic.twitter.com/ZpTMGDV0PM
हद तो तब हो गई जब वे युवक एक बार जाने के बाद करीब 20 अन्य इस्लामी कट्टरपंथियों को साथ लेकर लौटे और श्रद्धालुओं पर दोबारा हमला कर दिया। पुलिस घटना के लगभग एक घंटे बाद पहुँची और बयान दर्ज किए।
कई बड़े अधिकारी थे कार्यक्रम के गवाह
यह घटना तब हुई जब कार्यक्रम में दो वर्तमान मेयर, लंदन फायर ब्रिगेड के कमांडर, हैरो काउंसिल के पोर्टफोलियो होल्डर और लेबर ग्रुप के नेता जैसे दिग्गज मौजूद थे। इतने बड़े नागरिक और राजनीतिक समर्थन के बावजूद कट्टरपंथियों ने बेखौफ होकर इस आयोजन को निशाना बनाया। ब्रिटेन में हिंदू समुदाय अब माँग कर रहा है कि उन्हें भी अन्य समुदायों की तरह सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए।
INSIGHT UK के बारे में
INSIGHT UK एक सामाजिक आंदोलन है जो यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले ब्रिटिश हिंदू और भारतीय समुदायों के हितों के लिए काम करता है। यह संस्था मुख्य रूप से एंटी-हिंदू और एंटी-इंडिया प्रोपेगेंडा के खिलाफ जागरूकता फैलाने, रिसर्च करने और कैंपेन चलाने का काम करती है। यह संगठन समाज के विभिन्न हितधारकों के साथ मिलकर उन मुद्दों को उठाता है जो भारतीय प्रवासियों को प्रभावित करते हैं, ताकि उन्हें न्याय और सही प्रतिनिधित्व मिल सके।

