धमाका स्थल से जो आग की लपटें उठीं वो दूर दूर से दिखाई दे रही थी। मारे गए लोगों के शरीर के टुकड़े वहाँ बिखरे पड़े थे। वहाँ काफी भयावह मंजर था
धमाका इतना तेज था कि एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। घायलों की हालत भी काफी खराब थी। ज्यादातर लोगों के शरीर के निचले हिस्से में चोटें आई हैं। किसी का पेट फट गया और अतरियाँ बाहर आ गई, किसी का पैर कट गया। किसी के सिर में गंभीर चोटे आईं, तो किसी की आँखें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

