उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में लव जिहाद का नया मामला सामने आया है। नदीम खान नाम ने राहुल बनकर हिंदू युवती से संबंध बनाए। उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर निकाह करने की जबरदस्ती भी की। पुलिस ने आरोपित नदीम को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार युवती चाँदपुर की रहने वाली है, वहीं नदीम नोएडा में रहता है। कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। नदीम ने युवती को शादी का झाँसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
इस दौरान उसने युवती की अश्लील तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद नदीम ने युवती पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो युवती ने उसके घर जाने की जिद की पर वह नहीं ले गया। युवती के बार-बार कहने के बाद एक दिन वब उसे उपने घर ले गया तो युवती को पता चला कि वह मुस्लिम है।
रिपोर्ट के मुताबिक नदीम की अम्मी ने युवती को बताया कि उसका निकाह हो चुका है और उसके दो बच्चे भी हैं। उसने बताया कि उसकी पहली पत्नी भी हिंदू है और फिलहाल उससे अलग रह रही है। युवती के मना करने के बाद भी नदीम उसके घर आकर निकाह और धर्मांतरण का दबाव बनाता रहा और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। तंग आकर उसने नदीम की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

