अजहर ने 5 बच्चों की माँ को फेसबुक से फँसाकर पहनाने लगा बुर्का, 3 बच्चों को बनाया मुस्लिम: घर से हटवाई देवी-देवताओं की फोटो, UP के मुरादाबाद का मामला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ सोशल मीडिया पर हुई एक मुलाकात ने एक परिवार की जिंदगी पूरी तरह बदल दी। पाँच बच्चों की माँ की दोस्ती अजहर नाम के शख्स से हुई। धीरे-धीरे उसने उस हिंदू महिला के घर से भगवान की फोटो हटवा दी और नमाज पढ़ने का दबाव डालने लगा। इतना ही नहीं अजहर ने महिला के साथ उसके बच्चों का भी धर्म परिवर्तन करा दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 5 बच्चों की माँ की दोस्ती फेसबुक पर एक मुस्लिम महिला शाहिश्ता परवीन से हुई। दोनों में बातें होने लगीं और फिर शाहिश्ता ने अपनी पहचान के युवक अजहर से उस महिला की मुलाकात कराई। शुरू में फोन पर बातचीत हुई, फिर दोनों के बीच नजदीकियाँ बढ़ीं और अजहर का महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने।

शाकाहारी परिवार को सावन में जबरन खिलाया माँस

इसके बाद अजहर ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने महिला के घर से भगवान की तस्वीरें हटवा दीं और उनकी जगह इस्लामिक पोस्टर लगा दिए। महिला और उसके बच्चों को बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया गया। साथ ही महँगे गिफ्ट्स और मोबाइल का लालच देकर तीन बच्चों का धर्म परिवर्तन करा दिया गया।

अब घर में नमाज पढ़ी जाने लगी और पहले से शाकाहारी परिवार को मांस खाने के लिए भी मजबूर किया गया। जब महिला का पति काम से घर लौटा तो उसने पत्नी के व्यवहार में बदलाव देखा। शक होने पर उसने फेसबुक चैट और कॉल रिकॉर्डिंग देखी तो पूरा सच सामने आ गया। उसने तुरंत थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

पति का आरोप है कि अजहर ने उसकी पत्नी और तीन बच्चों को अपने जाल में फँसाया, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और विरोध करने पर डराया-धमकाया। परिवार का 17 वर्षीय बेटा, जिसने धर्म बदलने से इंकार किया, उसने पुलिस को बताया कि अजहर घर पर आकर शराब पीता था, बच्चों को डराता था और सावन के महीने में जबरदस्ती चिकन बिरयानी खाने को मजबूर करता था।

बेटे के बयान से मामला और गंभीर हो गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर SSP के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपित अजहर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे लव जिहाद प्रकरण की गहराई से जाँच कर रही है।