संजय बन संपर्क में आया सलमान, रेप कर इस्लाम कबूलने का बनाने लगा दबाव: बहनोई शाहरुख से भी करवाया बलात्कार, पीड़िता की बेटी पर भी थी बुरी नजर

मध्य प्रदेश के खंडवा के पीपलौद थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय विवाहित हिंदू महिला ने बस एजेंट सलमान के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि सलमान ने अपना नाम संजय बताया और उससे दोस्ती की। धीरे-धीरे उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगा। पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने बताया कि वह रोजाना बस से शहर आती-जाती थी। इसी दौरान बस में टिकटिंग का काम करने वाले सलमान ने खुद को संजय बताकर उससे दोस्ती की और सोशल मीडिया से उसकी फोटो लेकर उन्हें एडिट कर अश्लील बनाया। फिर फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।

महिला का आरोप है कि सलमान ने धमका कर अपने जीजा शाहरुख से भी उसके साथ दुष्कर्म कराया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। पीड़िता के पति ने बताया कि बदनामी के डर से शुरुआत में वे चुप रहे, लेकिन वह लगातार धमकाता रहा। आरोपित पैसे माँगता था और उसे बचाने के लिए परिवार को करीब ढाई लाख रुपए कर्ज लेकर देने पड़े।

इसके बावजूद आरोपित घर में घुसकर परेशान करता रहा और पीड़िता की नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की। सलमान के खिलाफ अनियमित धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (लव जिहाद), दुष्कर्म, ब्लैकमेल, आईटी एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।