लखनऊ के अस्पताल में वॉर्ड बॉय अनीस अहमद कर रहा था महिला मरीज से रेप का प्रयास, स्टाफ ने अर्धनग्न अवस्था में पकड़ा: UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के विवेकानंद पॉलीक्लिनिक अस्पताल में 25 मार्च 2026 को एक वॉर्ड बॉय ने महिला मरीज के साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास किया। वॉर्ड ब्वॉय की पहचान अनीस अहमद के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के भाई ने बताया कि 19 मार्च 2026 को उनकी बहन अस्पताल के न्यूरो वॉर्ड में भर्ती हुई थी। एक दिन वह वार्ड से निकलकर वॉशरूम गई। तभी अनीस ने उसका पीछा किया और उसके अंदर जाते ही खुद भी वहाँ घुसकर गेट को लॉक कर लिया।

जब लड़की बहुत देर तक वॉशरूम से नहीं लौटी तो वो परिजन उसे देखने गए और गेट अंदर से बंद होने पर अस्पताल के अन्य स्टाफ को बुलाया। सबने मिलकर जब दरवाजा खोला तो अनीस अंदर अधनंगा खड़ा था और सबको देखकर वहाँ से भाग निकला था।

बाद में लड़की के परिवार ने इस संबंध में महानगर थाने में शिकायत कराई और पुलिस ने अपनी पड़ताल के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। अनीस का कहना है कि वह वॉशरूम में धूम्रपान करने गया था। हालाँकि प्रशासन ने उसे अपने अस्पताल से तुरंत निकाल दिया है।