KGMU परिसर से 5 अवैध मजारों को हटाने को लेकर एक्शन में प्रशासन, भेजा दूसरा नोटिस: दिया था 15 दिन का समय, अब बरत रहा सख्ती

धर्मांतरण रैकेट से विवादों में आए लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) परिसर में मजारों को हटाने की कार्रवाई में तेजी आ गई है। KGMU प्रशासन सोमवार (09 फरवरी 2026) अवैध मजार हटाने के लिए दूसरा नोटिस जारी करने वाला है। यह नोटिस 11 बजे जारी किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे पहले 23 जनवरी 2026 को KGMU प्रशासन ने मजारों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। नोटिस में मजारों को हटाने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया था। लेकिन मजारों को अब तक नहीं हटाया गया है। इसीलिए अब KGMU प्रशासन ने दूसरा नोटिस जारी करने का फैसला किया है।

बता दें कि KGMU परिसर के अलग-अलग हिस्सों में 5 मजारें बनाई गई हैं। इनमें क्वीन मेरी गेट, ट्रॉमा सेंटर, माइक्रोबायोलॉजी और रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के पास स्थित मजारें शामिल हैं। इसके अलावा आर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी भवन और टीजी हॉस्टल क्षेत्र में भी मजारे हैं।

हालाँकि, मजारों पर नोटिस चस्पा कराने और हटाने का बड़े पैमाने में विरोध किया जा रहा है। इसमें समाजवादी पार्टी के नेता और कई मुस्लिम मौलाना शामिल हैं। इनका कहाना है कि धार्मिक स्थलों को हटाने से पहले सभी पक्षों से संवाद जरूर है। वहीं KGMU प्रशासन का तर्क है कि यह कार्रवाई परिसर में अतिक्रमण हटाने और संस्थान के नियमों के तहत की जा रही है।