सपा कार्यकर्ता नाबालिग हिंदू लड़कियों को बना रहा लव जिहाद का शिकार, घर से गहने-पैसे करवाता है चोरी: परिवार ने शारीरिक शोषण की जताई आशंका, लखनऊ का मामला

लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ला में रहने वाला समाजवादी पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता, फरहान हुसैन पर नाबालिग हिन्दू लड़की को बरगलाने और योजनाबद्ध तरीके से धर्मांतरण कराने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा है। फरहान हुसैन कश्मीरी मोहल्ला में रहता है। उसके पिता का नाम इसरार हुसैन है। फरहान ने 17 साल की लड़की को अपने प्रेम जाल में फँसा लिया है।

परिजनों ने फरहान हुसैन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। परिजनों का कहना है कि लड़की से दो बार घर के गहने और पैसे चोरी करवाए गए। उसका ब्रेनवॉश कर दिया गया है। इससे वह परिजनों के खिलाफ हो गई है।

नाबालिग ने घर में कुरान की बातें करना और रोजे रखने के फायदे बतलाना शुरू कर दिया।  वह अपने परिवार के नियंत्रण से बाहर हो गई है, हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक प्रथाओं का अपमान कर रही है। उसके पास कई बार ताबीज, अँगूठी मिली, इससे पता चलता है कि फरहान ने उस पर गलत तरीके से मानसिक और भावनात्मक असर डाला है। नाबालिग परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक बातें करती है और घर से भागने की धमकी भी देती है। परिवार को डर है कि उसका शारीरिक शोषण भी किया गया है।

परिजनों ने पुलिस में फरहान हुसैन के खिलाफ शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने फरहान हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जाँच कर रही है।