जानकारी के मुताबिक, शोएब गोंडा जिले के वजीरगंज थाने का रहने वाला है। वहाँ कर्दा गाँव में उसकी अपनी नाई की दुकान है जिसका नाम- प्रोफेशनल शोएब अख्तर सैलून है। उसने इंस्टाग्राम के जरिए हिंदू बच्ची को फँसाया था। इसके बाद उसने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील वीडियो बनाए और बाद में उन्हें दिखाकर उसे कहने लगा- “अब मुसलमान बन वरना वीडियो वायरल कर दूँगा।”
लखनऊ के सैरपुर में एक हैरान करने वाला मामाला सामने आया है. यहा 'सौरभ सिंह' बनकर अपनी पहचान छिपाने वाले शोएब अख्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा है. शोएब ने न केवल हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनका शारीरिक शोषण किया, बल्कि उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें धर्मांतरण के लिए… pic.twitter.com/JmVWYCtUDr
— Kishor Joshi (@KishorJoshi02) May 11, 2026
पीड़िता ने जब धर्मांतरण से इनकार किया तो उसने पहले बच्ची के साथ गाली-गलौच की। लड़की ने बातचीत बंद की तो उसके अश्लील फोटो और वीडियोज को वायरल कर दिया।
पुलिस ने अब लड़की की शिकायत के बाद शोएब अख्तर के खिलाफ धर्मांतरण, आईटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस को दर्ज किया है। पुलिस केस की जाँच कर रही है। इंस्टा पर उसकी सौरभ सिंह नाम से आईडी मिली है। इसके अलावा उनके हाथों एक रिकॉर्डिंग भी लगी है जिसमे कोई उसे ये कहता सुनाई पड़ रहा है कि अगर पुलिस ने तुम्हें पकड़ेगी तो वो लोग बचा लेंगे। उसके फोन से कई और लड़कियों के भी फोटो-वीडियोज मिलने की बात सामने आई है।

