मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कैमोर नगर में कानून-व्यवस्था को धत्ता बताते हुए एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार (28 अक्टूबर 2025) सुबह करीब 11 बजे, बीजेपी पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष नीलेश रजक की बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने हमलावरों की पहचान अकरम और प्रिंस जोसेफ के रूप में की है। मुठभेड़ में दोनों आरोपितों को गोली मारकर पकड़ लिया गया है। खबर है कि एक आरोपित प्रिंस जोसेफ के पिता ने घटना के बाद आत्महत्या कर ली है और उसकी माँ ने भी जहर खाने की कोशिश की थी। पुलिस ने कैमोर थाने के प्रभारी और एक प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।
Katni, Madhya Pradesh: Bajrang Dal leader Nilesh alias Neelu Rajak was shot dead around 11:30 PM by two bike-borne assailants. Police identified the accused as Akram and Prince Joseph. Joseph’s father died by suicide and his mother attempted poisoning. Heavy police deployment… pic.twitter.com/0lauTzBsil
— IANS (@ians_india) October 29, 2025
जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात बैंक ऑफ बड़ौदा के पास हुई। नीलेश रजक अपनी बाइक से बाजार जा रहे थे, तभी पीछे से आए दो हमलावरों ने उन्हें रोका और सीने पर गोली दाग दी। गोली लगते ही नीलेश लहूलुहान होकर गिर पड़े। बदमाश वारदात को अंजाम देकर तुरंत मौके से फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल नेता को अस्पताल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर नीलेश को गोली मारते साफ दिख रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
कटनी में बीजेपी नेता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या। मार्केट जाते समय नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। @NavbharatTimes #Nbtmp #crime #katni #bjpleadershot #Crimeinmp pic.twitter.com/Oo2UAPoaEz
— NBTMadhyapradesh (@NBTMP) October 28, 2025
हत्या के बाद नीलेश रजक के परिजनों और समर्थकों में भारी गुस्सा है। वे हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की माँग को लेकर अस्पताल के बाहर चक्काजाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं और शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। बीजेपी विधायक संजय पाठक भी स्थिति का जायजा लेने पहुँचे।

