मध्यप्रदेश के सागर जिले में वासिद मुकेरी ने शिव मंदिर में घुसकर शिवलिंग तोड़ दी और मंदिर की मूर्तियों को खंडित कर दिया। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया है। स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर घटना पर विरोध जताया। आरोपित वासिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना सदर के झाँसी रोड स्थित मान जाबोट इलाके में हुई। श्रद्धालुओं को सुबह-सुबह घटना की जानकारी मिली। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वासिद ने भारी पत्थर से शिवलिंग की जलहरी तोड़ी और मंदिर परिसर में स्थित कई मूर्तियाँ खंडित कर दी। जैसे ही यह खबर फैली, सैकड़ों लोग मंदिर के आसपास जमा हो गए और नारे लगाने लगे। लोगों ने चक्का जाम कर दिया।
महाकाल मंदिर के पास अंडा बेचता था वासिद
मंदिर के नजदीक वासिद और उसका दोस्त अंडे का ठेला लगाता था। जब उसने मंदिर की प्रतिमाओं को तोड़ा, तो कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी हिन्दू संगठनों को हुई और घटना के विरोध में लोग सड़कों पर आ गए।
दरअसल मंदिर के नजदीक माँस-मछली और अंडे की दुकानें हैं। दैनिक जागरण के मुताबिक, इस इलाके में सबसे ज्यादा गोकशी की घटनाएँ होती हैं। हिंदू नेता कपिल सोनी ने कहा कि मंदिर के दोनों ओर माँस की दुकानें हैं। एक मुस्लिम परिवार के युवक ने भगवान की मूर्ति को तोड़ दिया।
सोनी ने आगे कहा कि सागर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने में मुसलमान हमेशा आगे रहते हैं, चाहे वह ‘सर तन से जुदा’ जैसे नारे लगाना हो या मंदिर में प्रतिमा तोड़ने की घटना। उन्होंने कहा कि हिंदू कभी ऐसी हरकतें नहीं करते।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर प्रशासन ने अभी सख्ती नहीं बरती, तो सागर के हिंदू यह दिखाने के लिए तैयार हैं कि माहौल कैसे बिगड़ता है। जिला प्रशासन ने अभी तक हल्की कार्रवाई ही की है। अगर हालात ऐसे ही रहे, तो सड़कें शांत नहीं रहेंगी।”

