रिपोर्ट के मुताबिक, वकील शीला ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि फिल्म पर रोक लगनी चाहिए, क्योंकि इसकी कहानी और विषय राजनीतिक है। ये चुनाव के आचार संहिता का उल्लंघन कर सकता है।
हालाँकि कोर्ट ने इस पर मौखिक तौर पर रोक लगाने से इनकार करते हुए याचिका दाखिल करने को कहा है।
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को चुनाव होना है। ऐसे में किसी भी राजनीतिक या संवेदनशील कंटेंट वाली फिल्म पर प्रशासन और कोर्ट की नजर है। दरअसल फिल्म का समाजवादी पार्टी ने अतीक अहमद से मिलेजुले किरदार अतीफ अहमद को लेकर विरोध कर रहा है।
धुरंधर द रिवेंज को हिन्दी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है।

