नेपाल में जुटी एक भीड़ के वीडियो को महाकुंभ की वीडियो बताकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने का काम हो रहा है। पुलिस ने इस बाबत कुछ लोगों पर केस भी दर्ज किया है और अपनी कार्रवाई की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।
#UPPFactCheck– नेपाल की घटना से सम्बन्धित वीडियो को भ्रामक रूप से महाकुम्भ, प्रयागराज का बताकर अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट के विरुद्ध कुम्भ मेला पुलिस द्वारा FIR पंजीकृत करके वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
— Kumbh Mela Police UP 2025 (@kumbhMelaPolUP) February 2, 2025
कृपया तथ्यों को सत्यापित किये बिना सोशल मीडिया पर कोई भ्रामक… https://t.co/FxTgxOz4BZ pic.twitter.com/K6DAWdGadH
कुंभ मेला पुलिस ने एक्स पर लिखा, “नेपाल की घटना से संबंधित वीडियो को भ्रामक रूप से महाकुंभ, प्रयागराज का बताकर अफवाह फैलाने का काम सोशल मीडिया अकॉउंट्स से किया जा रहा है। पुलिस उनके खिलाफ एफआईआर करके वैधानिक कार्रवाई कर रही है। “
पुलिस ने एक स्क्रीनशॉट भी लगाया है जिसके ब्रजेश कुमार प्रजापति महाकुंभ में हुई मौतों पर भ्रामक जानकारी दे रहा है। वहीं FIR के मुताबिक इस मामले में 7 लोगों को आरोपित बनाया गया है। इनके नाम अभिमन्यु सिंह जर्नलिस्ट, प्रियंका मौर्या, आकाश सिंह, अशफाक खान, सत्यप्रकाश नागर, ब्रजेश कुमार प्रजापति, राजन शक्या है।